फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दुल्हन उतारते समय दूल्हे के पिता ने की हर्ष फायरिंग, चाचा के सीने में लगी गोली, मौके पर ही तोड़ा दम

Sat, 09 May 2026 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दूल्हे का पिता डीजे पर डांस करता हुआ तमंचे से फायर कर रहा था। एक गोली वहां खड़े दूल्हे के चाचा के सीने में जा धंसी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव के ढिमरौनी गांव में शुक्रवार शाम दुल्हन को घर में उतारने की रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग होने पर दूल्हे के चाचा महेश यादव (45) की मौत हो गई। दूल्हे का पिता डीजे पर डांस करता हुआ तमंचे से फायर कर रहा था। एक गोली वहां खड़े दूल्हे के चाचा के सीने में जा धंसी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग में चली गई जान
डिमरौनी निवासी गोपाल यादव के बेटे सजेंद्र की बृहस्पतिवार को शादी हुई। परिजनों के मुताबिक कानपुर देहात के राजापुर गांव में बरात गई थी। शुक्रवार देर शाम बरात गांव लौटी। दुल्हन को कार से उतारने की रस्म चल रही थी। डीजे एवं ढोल बज रहे थे। दूल्हे का पिता गोपाल डांस करते हुए तमंचे से फायर कर रहा था। कुछ लोगों ने उसे मना भी किया लेकिन वह माना नहीं। उसी दौरान फायर होने पर एक गोली उसके भाई महेश के सीने में जा धंसी। महेश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे खून से सना देख वहां चीख पुकार मच गई। परिजन ही उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया।

दूल्हे के पिता को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस भी पहुंच गई। महेश की मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। परिवार में बेटा विक्रम एवं बेटी मुस्कान है। सीओ सदर रामवीर सिंह के मुताबिक आरोपी गोपाल को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें