फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आटे में चावल की कंद पीसकर मिलावट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गेहूं के साथ चावल या फिर चावल की कंद पीसकर सस्ते दाम पर आटा बेचा जा रहा है। इस तरह की मिलावट कई आटा चक्कियों में की जाती है। आटा हर घर में रोजाना उपभोग में आता है। मगर ये भी मिलावट से अछूता नहीं है।
विज्ञापन

किराना दुकानदारों ने बताया कि फुटकर में आटा 34 से 36 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि, ब्रांडेड कंपनियों का आटा 45 से 50 रुपये किलो बिकता है। सस्ते चावल या फिर चावल की कंद (भूसी) पीसकर आटे के साथ मिलाकर बेची जा रही है। इसमें लागत कम आती है। आटे में अक्सर तिरूला कीट लग जाता है। वहीं, चावल की मिलावट होने से कीट लगने की आशंका काफी कम हो जाती है। इसका स्वाद भी अलग होता है। जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार का कहना है कि आटा के नमूने में ऐश वैल्यू कम मिली है, जो कि रखरखाव सही न होने से होता है। पिसने के बाद आटा तीन महीने तक ही उपभोग के योग्य होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें