फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन-ग्रीन दिखेगा शहर

Thu, 21 Jan 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। स्मार्ट सिटी में अंतिम रूप से चयन हो तब हो, नगर निगम ने सिटी को स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क के किनारों को खूबसूरत बनाने के लिए ग्रीन बेल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीकेडी चौराहे से ग्वालियर रोड और बीकेडी से चित्रा चौराहे जाने वाले मार्ग पर ग्रीन बेल्ट बनाया जाएगा। नगर निगम इस कार्य पर एक करोड़ दस लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत शासन ने नगर निगम को सड़क किनारों पर पौधरोपण कर हरा-भरा बनाने के निर्देश दिए हैं। शासनादेशों के अनुपालन के क्रम में नगर निगम ने बीकेडी चौराहे से ग्वालियर रोड और बीकेडी चौराहे से चित्रा चौराहे जाने वाले मार्ग पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने का निर्णय लिया है।

इसके तहत सड़क के दोनों ओर हरी घास लगाकर पौधरोपण किया जाएगा। घास व पौधों को पशुओं से सुरक्षित करने के लिए लोहे की जाली लगाकर सुरक्षित किया जाएगा। पौधों व घास की सिंचाई के लिए सड़क किनारे बोरिंग करा कर सबमर्सिबल लगाया जाएगा। इनके रखरखाव के लिए माली की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर आरके वर्मा ने बताया कि एक करोड़ दस लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही शीघ्र कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

उद्यान के बजट और प्रभारी का पता नहीं
नगर निगम में औद्यानिक कार्य के लिए जिम्मेदारी दी जाती है। लेकिन, काफी समय से इसके प्रभारी का कोई अता-पता नहीं है। कागजों में भले ही किसी अधिकारी को उद्यान की जिम्मेदारी दे दी गई हो, लेकिन किसी अधिकारी के नाम का कहीं डिस्प्ले नहीं है। अफसरों से पूछने पर वह इसका प्रभार पब्लिक हैल्थ इंजीनियर के पास होना बताते हैं, लेकिन वह इससे खुद को अनभिज्ञ बताते हैं। यही हाल उद्यान के मद में आने वाले बजट का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें