झांसी। विवाह पंचमी के उपलक्ष्य पर भगवान श्रीराम विवाहोत्सव समारोह समिति की ओर से गांधी रोड स्थित गोपालजी महाराज मंदिर में मंडप कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने वैवाहिक गीत हरे बांस मंडप छाए, सियाजू को राम ब्याहन आए बुंदेली गीत गाए। इस अवसर पर राधे चौबे, संजीव शर्मा, प्रदीप पांडेय, बंटी दुबे, संध्या त्रिपाठी, मंजू चौबे, रीता लोहिया, ममता लश्करी,अर्चना दुबे मौजूद रहे।
वहीं बड़ागांव गेट अंदर शंकर सिंह का बगीचा स्थित मारुतिनंदन बहुउद्देशीय सेवा संस्था एवं महिला मंडल की ओर से विवाह पंचमी के उपलक्ष्य पर मंडप कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मेहंदी, हल्दी एवं कच्ची पंगत कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद