फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे ग्रासलैंडकर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहे ग्रासलैंडकर्मी को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के नंदनपुरा निवासी रामसहाय रायकवार (35) पुत्र रघुवर ग्वालियर रोड स्थित ग्रासलैंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। शाम को ड्यूटी खत्म करके वह वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह पहूंज डैम तिराहे के करीब पहुुंचा तभी अचानक एक लोडिंग माल वाहक वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। वाहन उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। रामसहाय लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे की सूचना जैसे ही उसके घर पहुंची वहां कोहराम मच गया। घर में पत्नी के अलावा एक पुत्र समेत पांच पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें