फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इश्क ऐसा भी: दादी का दिल हुआ 'जवान', 35 साल के आशिक संग भागी, पोते बोले- घर में रखा कैश और गहने भी ले गई

Fri, 03 Oct 2025 06:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

करीब ढाई साल पहले महिला मजदूरी करने भिंड गई थी। वहीं उसकी मुलाकात एक युवक से हुई जिसकी उम्र महज 35 साल बताई जा रही है। दोनों की मुलाकातें बातचीत में बदलीं और बातचीत ने इश्क का रूप ले लिया।
विज्ञापन
प्रेमी संग फरार हुई दादी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी स्थित मऊरानीपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 40 वर्षीय दादी का दिल कुछ यूं धड़का कि उसने अपने पति, बच्चों और नाती-पोतों तक की परवाह छोड़ दी और 35 साल के आशिक संग रफूचक्कर हो गई।

विज्ञापन

मजदूरी से शुरू हुई प्रेम कहानी
करीब ढाई साल पहले महिला मजदूरी करने भिंड गई थी। वहीं उसकी मुलाकात एक युवक से हुई जिसकी उम्र महज 35 साल बताई जा रही है। दोनों की मुलाकातें बातचीत में बदलीं और बातचीत ने इश्क का रूप ले लिया।

प्रेम कहानी की भनक लगने पर घरवाले ले आए दादी को वापस 
जैसे ही परिवार को इस गुप्त प्रेमकथा की भनक लगी, वे मौके पर पहुंचे और महिला को घर ले आए। लेकिन दादी का दिल तो पहले ही फिसल चुका था। घर बैठकर भी वह चोरी-छिपे मोबाइल से अपने प्रेमी से बात करती रही।

मौका मिला और दादी हो गईं नौ-दो-ग्यारह
इसी बीच बेटे की तबीयत बिगड़ गई और घर के लोग इलाज कराने झांसी चले गए। घर में अकेली दादी ने मौके का फायदा उठाया और अपने आशिक के साथ फुर्र हो गईं। पोतों ने बताया कि दादी जाते-जाते घर के गहने और नकदी भी साथ ले गईं।
विज्ञापन

पुलिस भी लगी खोजबीन में
पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें