फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने थानों से मांगे टॉप टेन अपराधियों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शासन ने जिले के सभी थानों से टॉप टेन अपराधियों की सूची मांगी है। सूची मिलने के बाद इन अपराधियों पर चल रहे मुकदमों पर विशेष फोकस किया जाएगा। इनके निस्तारण में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा तैयार की गई 100 दिन की कार्ययोजना में माफिया व पेशेवर टॉप टेन अपराधियों को दोष सिद्ध कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी के तहत गृह विभाग ने जिले के सभी थानों से टॉप टेन अपराधियों की सूची तलब की है। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) मृदुलकांत श्रीवास्तव ने बताया कि थानों से सूची प्राप्त होने के बाद टॉप टेन अपराधियों के विचाराधीन मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाई जाएगी। लक्ष्य तय कर मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को
झांसी। अपर जिला जज सुयश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 14 मई शनिवार को झांसी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से शमनीय आपराधिक वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें