फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड का आंकड़ा दो लाख पार, एक महीने में बने 24 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में गोल्डन कार्ड बनवाने वालों का आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच गया है। पिछले एक महीने में झांसी में 24 हजार लोगों ने गोल्डन कार्ड बनवाए हैं। 6758 रोगियों ने कार्ड के जरिए नि:शुल्क इलाज करवाया है।
विज्ञापन

आयुष्मान प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित मिसुरिया ने बताया कि जनपद में पिछले साल आयुष्मान गोल्डन कार्ड के अंतर्गत लगभग 100 हिप और नी-रिप्लेसमेंट जैसी बड़ी सर्जरी की गईं। इसके अलावा बीमारियों के इलाज के लिए भी लोगों द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले एक महीने में गोल्डन कार्ड धारकों की संख्या में लगभग 24 हजार का इजाफा हुआ है। अब तक झांसी में 2,00,076 लोगों ने गोल्डन कार्ड बनवा लिया है। जबकि, 4,77,649 लोग कार्ड बनवाने के लिए पंजीकृत हैं। बताया कि सरकार द्वारा 6758 मरीजों को क्लेम में लाभान्वित किया जा चुका है। साथ ही अपील की कि सभी पात्र मरीज जल्द अपना कार्ड बनवा लें और योजना का लाभ उठाएं।
केस-1
..........
पैसे न होने से सालों तक तड़पे
जिले के कैलाश ने बताया कि वह पिछले कई सालों से गठिया की समस्या से ग्रसित थे। इसके चलते उनके पैरों में तकलीफ काफी बढ़ गई थी। प्राइवेट नौकरी होने से उतने पैसे नहीं थे कि इसका ऑपरेशन करा पाते। आयुष्मान योजना में पात्र होने पर गोल्डन कार्ड बना तब जाकर नी रिप्लेसमेंट सर्जरी हो सकी।
विज्ञापन

केस-2
10 सालों से दर्द से कराह रही थीं
खाया मंडी की शशि देवी अग्रवाल पिछले 10 सालों से घुटने में दर्द की समस्या से कराह रही थीं। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड होने की वजह से बिना देरी किए एक पैर का नी-रिप्लेसमेंट करा लिया। अब काफी आराम है। जल्द ही दूसरे पैर का ऑपरेशन भी कार्ड के जरिए कराने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें