फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा दीजिए मेडिकल कालेज में भी प्राइवेट वार्ड की सुविधा लीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इसी महीने से मरीजों के लिए प्राइवेट वार्ड शुरू कर दिया जाएगा। रोजाना एक हजार रुपये रूम फीस देकर मरीज यहां पर भर्ती हो सकेंगे। डॉक्टर से लेकर स्टाफ तक की अलग से नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 500 बेड अस्पताल के ठीक सामने स्थित प्राइवेट वार्ड जीर्णशीर्ण हालत में था। वार्ड की दीवारों से प्लास्टर उखड़ने लगा था। सालों से पुताई तक नहीं हुई थी। बिजली चली जाती थी तो बैकअप की व्यवस्था नहीं थी। यहां पर सुविधाएं न होने की वजह से मरीज भर्ती नहीं होते थे। हाल ही में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसको ठीक कराया। वार्ड में प्लास्टर, पुट्टी के अलावा पुताई होने के बाद ये बिल्कुल नई बिल्डिंग की तरह लगने लगा है। हाल ही में मेडिकल कॉलेज में कमेटी ने बैठक कर इसके रूम की फीस भी तय कर दी है। अब एक हजार रुपये प्रतिदिन की फीस देकर मरीज यहां पर भर्ती हो सकेंगे। इसके अलावा डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय की भी तैनाती की जाएगी। साथ ही जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है।
24 कमरे होंगे, सभी में किचन भी, दवाओं के देने होंगे पैसा
प्राइवेट वार्ड में 24 कमरे हैं। यहां पर भर्ती होने वाले मरीजों को दवाओं से लेकर सर्जरी तक का पैसा देना होगा। वार्ड में एसी और फ्रिज की भी सुविधा होगी। इसके अलावा तीमारदार के लिए भी एक बेंच होगी। साथ में हर कमरे में एक किचन भी होगा।
विज्ञापन

इसी महीने प्राइवेट वार्ड का शुभारंभ हो जाएगा। यहां भर्ती होने वाले मरीजों के लिए कमेटी ने एक हजार रूम फीस तय की है। डॉक्टर से लेकर स्टाफ तक की वार्ड में तैनाती की जाएगी। - डॉ. हरीशचंद्र आर्या, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें