फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हुआ था 31 की रात?: युवक का पेड़ से लटका मिला था शव, लड़की का भी घोंटा गया था गला; पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 06 Jan 2025 06:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

पुलिस ने 31 दिसंबर की रात को थाना जखौरा के ग्राम विघा राजपुर में हुई दो मौतों के मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 दिसंबर की रात को थाना जखौरा के ग्राम विघा राजपुर में हुई प्रेमी युगल मिथुन कुशवाहा व कामिनी साहू की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रेमिका की मां-पिता और चाचा को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग को लेकर गांव में हो रही बदनामी के चलते प्रेमिका के परिजनों वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन

प्रेमिका का जन्म दिन मनाने के लिए पहुंचे मिथुन को आरोपियों ने पहले पकड़ा और मफलर से उसके हाथ पीछे की ओर बांधकर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला था। आंखों के सामने प्रेमी की हत्या होने के बाद प्रेमिका कामिनी ने अपने परिजनों के इस कृत्य की शिकायत पुलिस से करने की धमकी दी थी। तब उसकी मां-पिता व चाचा ने उसे पकड़ा और उसका भी रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। 
विज्ञापन

घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी घर में रखे कीटनाशक को लेकर आए और प्रेमी मिथुन कुशवाहा के मुंह व शरीर पर छिड़कर उसे गांव से बाहर ले जाकर नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका दिया था। पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें