फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छात्राएं हाथ को हथियार बनाकर दें मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत सोमवार को आर्यकन्या इंटर कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा में आत्मनिर्भर होने के तरीके बताए गए। एक्सपर्ट ने बताया कि छात्राएं अपने हाथ को हथियार बनाकर आसानी से शोहदों से निपट सकती हैं।



कार्यशाला में ऑल इंडिया वीरांगना कराटे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मेवालाल राजपूत ने बताया कि छात्राएं अपने हाथों को हथियार बनाकर अपनी आत्मरक्षा करें। वे अपने पास उपलब्ध वस्तुएं कॉपी-किताब, पर्स, पेन, दुपट्टा से शोहदों को आसानी से सबक सिखा सकती हैं। इस दौरान कराटे एक्सपर्ट शाहीन परवीन व पूनम गौतम ने छात्राओं के सामने आत्मरक्षा के तरीकों का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिला थाना प्रभारी किरण रावत ने बताया कि यदि उनके साथ कोई छेड़खानी कर रहा हो तो इसकी सूचना वे महिला पावर लाइन 1090 पर दे सकती हैं। इस सेवा के तहत शिकायकर्ता की पहचान गोपनीय रखते हुए आरोपी को सबक सिखा दिया जाता है। इसके अलावा वे 112 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस तत्काल उनकी मदद के लिए मौके पर पहुंचती है। साथ ही उन्होंने अन्य जानकारियां भी दीं। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता कनौजिया ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें