फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: प्रशिक्षण केंद्र की छत से कूदी छात्रा, शिक्षकों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने और छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 16 May 2024 10:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

छात्रा ने आरोप लगाया कि 11 मई को उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। आत्महत्या न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
प्रशिक्षण केंद्र से कूदी छात्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सकरार थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बबीना थाना इलाके के भेल में स्थित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। छात्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र में तैनात शिक्षिका आए दिन उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करती थी। साथ ही केंद्र में एक शिक्षक उसे बदनीयती से घूरता था और उसका पीछा करता था। 

विज्ञापन


छात्रा ने आरोप लगाया कि 11 मई को उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। आत्महत्या न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर वह केंद्र की छत से कूद गई, जिससे उसके पैरों में चोट आ गई है। छात्रा की ओर से इसकी शिकायत प्रशासन व पुलिस से की गई है। सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें