फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मनचले युवक को बीच सड़क युवती ने चप्पलों से पीटा, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Sat, 21 Dec 2024 03:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी सदर बाजार के भट्टागांव में घर लौटते समय परेशान कर रहे युवक को युवती ने चप्पलों से पीट दिया। हंगामा होता देख भीड़ जुट गई। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

विज्ञापन


भट्टागांव निवासी पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार रात वह काम करके वापस घर लौट रही थी। टैक्सी से उतरने पर एक युवक पीछा करने लगा। पीछे चलते-चलते युवक कमेंटबाजी करने लगा। पहले युवती ने इसे अनसुना किया लेकिन, आरोपी पीछे-पीछे उसके घर तक आ पहुंचा। उसकी हरकतें देखकर युवती का पारा चढ़ गया। चप्पल उतारकर दनादन उस पर बरसाने लगी। पीड़िता का कहना है कि युवक अक्सर ही उसके साथ छेड़खानी करता था। सदर बाजार थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें