फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जीआईसी के प्रिंस का साइंस मॉडल चुना गया सर्वश्रेष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिला विज्ञान क्लब द्वारा जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता और सम्मान समारोह हुआ। इलेक्ट्रिकल एनर्जी फ्रॉम प्लास्टिक बेस यूजिंग जियोथर्मल एनर्जी मॉडल बनाने पर राजकीय इंटर कॉलेज झांसी के छात्र प्रिंस वर्मा अव्वल रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में 57 विद्यालयों के 117 विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन हुआ। सचिन निगम, कुलदीप गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, रमाशंकर शर्मा की टीम ने विभिन्न मॉडलों का मूल्यांकन किया। सेंट फ्रांसिस की तनीषा शर्मा को चार्जिंग स्टेशन मॉडल पर दूसरा, न्यू एरा पब्लिक स्कूल की सिद्धी अग्रवाल को ब्लाइंड स्टिक मॉडल पर तीसरा स्थान हासिल प्राप्त हुआ। जबकि, ऑप्टिकल नेविगेशन मॉडल बनाने पर सेंट फ्रांसिस की जसमन कौर और सोलर स्मार्ट सिटी मॉडल बनाने पर एसएम इंटर कॉलेज गुरसराय के शंकर लाल को सांत्वना पुरस्कार मिला। संचालन डॉ. अनिरुद्ध रावत ने किया। आभार सुनील द्विवेदी ने जताया। इस दौरान मेयर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, डीएम अविनाश कुमार, सीडीओ जुनैद अहमद, डीआईओएस रती वर्मा, क्लब के जिला समन्वयक डॉ. बालमुकुंद, आरपी निरंजन, प्रदीप सरावगी, आशीष उपाध्याय, किरण मिश्रा, पराग गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें