फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अमर उजाला और नगर निगम की पहल पर किले से एलवीएम तक निकली मैराथन, खूब दौड़े नौजवान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। अमर उजाला और नगर निगम की पहल पर झांसी के पहले स्थापना दिवस पर मैराथन में हर उम्र के शहरवासी उमड़ पड़े। मैराथन रानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक दुर्ग से शुरू और एलवीएम पर संपन्न हुई। विजेता प्रतिभागियों को जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने पुरस्कृत किया।
शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे से ही मैराथन में हिस्सा लेने के लिए किले के मुख्य द्वार पर प्रतिभागियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह सात बजे तक किला गेट का मार्ग प्रतिभागियों से भर गया था। मेयर बिहारी लाल आर्य, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एमएलसी रमा निरंजन, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। प्रतिभागी मुक्ताकाशी मंच, राजकीय संग्रहालय के सामने से एसपीआई तिराहा, तहसील खंडेराव गेट होते हुए समापन स्थल लक्ष्मी व्यायाम मंदिर पहुंचे। निर्णायक मंडल में शामिल जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अर्जुन सिंह, एनआईएस के दिनेश रजक, शैलेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर ने पुरुष और महिला वर्ग में अलग-अलग विजेताओं का चयन किया। मैराथन के प्रथम विजेता को स्मार्ट वॉच, द्वितीय को लैपटॉप बैग और तृतीय विजेता को वॉल वॉच देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा दोनों वर्ग से 10-10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के लिए भी चिह्नित किया गया।सत्येंद्र साहू और संध्या राजपूत रहीं अव्वल
विज्ञापन


मैराथन में पुरुष वर्ग में सत्येंद्र साहू प्रथम, कपिल सिंह परिहार द्वितीय और आनंद तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, अमित पाल, आनंद, यश, पवन यादव, राहुल पटेल, अर्जुन, प्रहलाद, देशराज, हरेंद्र सिंह, जिगर साहू ने सांत्वना पुरस्कार जीता। महिला वर्ग में संध्या राजपूत ने पहला, छाया ठाकुर ने दूसरा, नैंसी राजपूत ने तीसरा स्थान पाया। जबकि, प्राची राजपूत, राधिका, नम्रता, दीप्ति, प्राची झा, दिव्या गुप्ता, प्रयेका, श्वेता, वैष्णवी कुशवाहा, माया ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन



इस दौरान अपर नगर आयुक्त मो. कमर, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, सीओ ट्रैफिक स्नेहा तिवारी, पार्षद लखन कुशवाहा, पार्षद प्रदीप खटीक, अंचल अड़जरिया, डॉ. धीरेंद्र गुप्ता, पं. अमर सिद्ध, गुड्डन अग्रवाल, रोहित गोठनकर, जीतू भाटिया, प्रो. सुनील काबिया, डॉ. विजय यादव आदि मौजूद रहे।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें