फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कराएं एलएलएम के प्रवेश कंफर्म

Thu, 10 Aug 2017 01:17 AM IST
amarujala
विज्ञापन
bu jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलएम कोर्स में जिन छात्रों को सीट आवंटित हुआ है, उन्हें ऑनलाइन प्रवेश कंफर्म कराने के लिए 10 अगस्त तक का अंतिम मौका दिया है। 
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. रोचना श्रीवास्तव ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कालेजों में चल रहे एलएलएम कोर्स की ऑनलाइन काउंसलिंग बीते 21 जुलाई को हुई थी। पहली काउंसलिंग के बाद एलएलएम में विश्वविद्यालय कैंपस पर संबद्ध कालेजों में आवंटित छात्रों को तीन दिन के अंदर अपने प्रवेश कंफर्म कराने के निर्देश दिए गए थे। यदि अभी तक छात्रों ने प्रवेश कंफर्म नहीं कराया है तो 10 अगस्त तक ऑनलाइन कंफर्म करा सकते है। 11 अगस्त को कालेज लॉगिन आईडी पर सभी छात्रों की मेरिट सूची डाल दी जाएगी। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध कालेजों में रिक्त सीटों पर इच्छुक अभ्यर्थी कालेज आवंटन के लिए 18 अगस्त तक अपना ऑनलाइन प्रवेश कंफर्म करा सकते है। इसके लिए अभ्यर्थी को अपने साथ रजिस्ट्रेशन आईडी पासवर्ड लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें