फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के बेटे पर मुकदमा: झांसी में थानेदार को दी धमकी, कर्मचारी को पीटा; जमकर किया हंगामा

Thu, 19 Oct 2023 03:17 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

गरौठा विधायक के बेटे का थानेदार को धमकाने का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद विधायक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। इतना ही नहीं बालू घाट कर्मचारी को पीटा भी।
विज्ञापन
विधायक के बेटे ने दी धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत के बेटे राहुल राजपूत ने अवैध खनन को लेकर हुए विवाद में थानेदार को ही धमकी दे डाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने थानेदार को धमकाने के आरोप में विधायक पुत्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ककरबई के खरवाच बालू घाट पर भाजपा के गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत के पुत्र राहुल राजपूत का बुधवार शाम को विवाद हो गया था। विधायक के बेटे पर टोकन लूटने का विरोध करने पर कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोप था। मारपीट की सूचना पर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस विधायक पुत्र समेत अन्य को पड़कर थाने लाई। 

थाने पहुंचते ही विधायक पुत्र राहुल उखड़ गया। थानेदार को गालियां देनी शुरू कर दी। थानेदार ने उसे गालियां देने से मना किया इसके बाद भी राहुल उसे धमकता रहा। हंगामा की सूचना पर पुलिस अफसर भी वहां पहुंच गए हैं। पुलिस अफसर ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया वीडियो वायरल होने के बाद आला पुलिस अफसर के बीच भी हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन




पुलिस अफसर के निर्देश पर विधायक पुत्र राहुल राजपूत समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को धमकाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि ककरबई थाना क्षेत्र के खरवांच गांव में बालू घाट संचालित होता है। प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ियां बालू की यहां से भरकर जाती हैं। 

बुधवार शाम को एक गाड़ी को भरने की बात को लेकर विवाद हो गया। तब विधायक का बेटा राहुल राजपूत 5 गाड़ियों में समर्थकों के साथ घाट पर पहुंच गया। घाट पर काम करने वाले कर्मियों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि घाट कर्मियों ने अभद्रता कर दी। 
विज्ञापन


जवाब में राहुल राजपूत और उसके साथियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। कर्मचारियों ने विधायक के बेटे पर राइफल तानने और टोकन लूटने का आरोप लगाया। मारपीट और लूट की सूचना पर ककरबई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी आए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक विधायक पुत्र राहुल राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें