फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गरौठा विधायक ने प्रमुख सचिव से विद्युत व्यवस्था सुधरवाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
- जर्जर लाइन, टूटे पोल, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को बदलने को लेकर दिया पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की अव्यवस्था को लेकर गरौठा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से मुलाकात कर उन्होंने क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइन, फुंके ट्रांसफार्मरों और विद्युत सब स्टेशनों से धाराशायी हो चुकी विद्युत सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को दिए पत्र में विधायक जवाहर राजपूत ने बताया कि ग्राम वीरपुरा, सुट्टा गोरपुरा, हरदुआ, कुरैठा सिया, बंगरा, खेरी खड़ौरा, सिमिरधा रघोली, सैंगुवा आदि गावों में विद्युत लाइन अत्यधिक जर्जर है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बताया कि समथर नगर व गुरसराय नगर व आसपास के ग्रामों में 24 घंटे में 7 घंटे की विद्युत आपूर्ति भी नहीं हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झूठी बिजली चोरी की शिकायतें लिखवाई जा रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें