फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल बजे, झूमे भक्त, गूंजे गजानन के जयकारे

Tue, 06 Sep 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ganpati - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। एक दो तीन चार, गणपति जी की जय जयकार, गणपति बप्पा मोरिया जैसे गगनभेदी जयघोषों के बीच प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की मूर्तियां सोमवार को महानगर के करीब छह सौ पंडालों में विराजमान हुईं। भक्तों ने ढोल नगाड़ों की थाप के बीच भक्त जमकर झूमे और भगवान गजानन के जयकारे लगाते हुए उन्हें विराजमान किया। लोगों ने घरों में भी झांकियां सजाकर भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही पंडालों में मूर्तियां लाने का क्रम शुरू हो गया था, जो देर शाम तक चलता रहा। विघ्न विनाशक के आगमन पर महानगर ढोल नगाड़ों की थापों से गूंजता रहा। दोपहर बाद तक अधिकांश पंडालों में भगवान लंबोदर की प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई थी। शाम को प्राण प्रतिष्ठा के बाद विधिवत आरती क ी गई।
महाराष्ट्रीय समाज के गणेश मंदिर में भगवान वक्रतुंड की मूर्ति स्थापित की गई। पूजा गजानन खानवलकर व उज्ज्वल देवधर ने कराई। आरती के बाद मंत्रपुष्प का वाचन हुआ। शाम को शरद नाफडेकर ने हरिभक्त परायण का संगीतमय वाचन किया। पूजन के बाद मोदक व पंजीरी का प्रसाद श्रद्धालुओं को बांटा गया। इस अवसर पर विनम्र खंडकर, सुरेश खेर, सुभाष डेग्वेकर, अनिल जोशी, मिलिंद देसाई, वसंत राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्री गणेश महोत्सव महासमिति के सदस्यों ने किला में स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में बीच पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आचार्य हरीओम पाठक, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, आरके दोहरे, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। महानगर बड़ामठ चाचर समिति के तत्वावधान में भगवान गणेश का पूजन हुआ। इस दौरान दिलीप महोबिया, राजेंद्र सोनी, राकेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें