फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नुकसान पर फल विक्रेताओं ने प्रशासन से लगाई गुहार, गोदाम में आग लगने से लाखों के सामान हो गए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बबीना। शनिवार की रात अग्निकांड में फल विक्रेताओं के गोदाम जलकर राख हो गए थे। इसमें लाखों की कीमत का फल नष्ट हो गया था। सोमवार को दोनों फल विक्रेताओं ने अपने नुकसान को लेकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।



जल निगम निवासी जाकिर राइन ने बताया कि वे वर्षों से ठेले पर फल की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते रहे हैं। रविवार को हाट बाजार में अच्छी बिक्री को लेकर पैसे एकत्रित कर उन्होंने अपने गोदाम में अनेक प्रकार के फलों की पेटियां रखी थीं। दुकान में कुछ फर्नीचर भी थे, जो जलकर राख हो गए। अगलगी के कारण डेढ़ लाख रुपये कीमत से अधिक का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वहीं, इमामबाड़ा निवासी दूसरे फल विक्रेता मोहिन खान ने बताया कि वह अपने भाई के साथ फल एवं जूस की दुकान लगाते हैं। सप्ताह में दो बार लगने वाले हाट बाजार की दुकानदारी से ही घर का खर्च चलता है परंतु गोदाम में रखा हुआ सारा सामान अनेक प्रकार के फल, जूस मशीन सब जलकर राख हो गई। अब नुकसान के कारण दोबारा से व्यापार पटरी पर लाने के लिए परेशान हैं। बबीना थाना प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें