फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवा चित्रकार अर्शप्रीत ने किया झांसी का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर लखनऊ में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के रहने वाले युवा चित्रकार अर्शप्रीत सिंह को युवा कल्याण निदेशालय के सबसे बड़े पुरस्कार विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार प्रदेश के दस ऐसे युवाओं को दिया जाता है, जिसने किसी विशेष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हैं। अर्शप्रीत सिंह ने अपने हाथ से कई हस्तियों के चित्र बनाए है, यह सम्मान पाने वाले वह झांसी के इकलौते युवा चित्रकार हैं। सोमवार को उन्होंने जिलाधिकारी अविनाश कुमार से भेंट की। जिसमें जिलाधिकारी ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। इससे पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर स्कैच भेंट किया था। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शिवम आशुतोष, अमरप्रीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें