फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गरीब रथ एक्सप्रेस में आरएसी टिकट से मिली मुक्ति

Mon, 08 Apr 2024 01:46 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गरीब रथ ट्रेनों में रेलवे ने एक अतिरिक्त सीट बढ़ाई थी। यह सीट साइड मिडिल सीट कहलाती है। लेकिन, इस सीट के चलते आरएसी वाले यात्रियों का अपनी सीट पर बैठ पाना मुश्किल होता है। साथ ही दिन में मिडिल बर्थ वाले यात्री को भी साइड लोअर बर्थ पर बिठाना पड़ता है। इन्हीं, सब मुश्किलों को देखते हुए रेलवे ने गरीब रथ में आरएसी टिकट बंद कर दी है। यानी अब झांसी से गुजरने वाली गरीब रथ ट्रेन में यात्रियों को आरएसी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

गरीब रथ एक्सप्रेस में साइड लोअर और अपर बर्थ के बीच में मिडिल बर्थ होती है। इसमें जब यात्री को आरएसी टिकट मिलती थी तो यात्रियों का बैठना मुश्किल हो जाता है। रात में जब मिडिल बर्थ का यात्री अपनी सीट खोलता था तो नीचे की बर्थ के यात्रियों को बैठने में भी असुविधा होती है। साथ ही दिन में मिडिल बर्थ वाले यात्री को भी नीचे की बर्थ पर बिठाना पड़ता था। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने अब गरीब रथ ट्रेनों में आरएसी की व्यवस्था बंद कर दी है। इसमें झांसी से होकर आने जाने वालीं भोपाल-लखनऊ और हजरत निजामुद्दीन-चेन्नई गरीब रथ शामिल हैं। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गरीब रथ में आरएसी टिकट बंद कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें