फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी पुलिस की गोली, एक को दौड़कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाल ही में शहर कोतवाली क्षेत्र में दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि भाग रहे उनके एक साथी को पुलिस ने दौड़कर दबोचा। तीनों डकैती के मुकदमे में जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद चोरी करने लगे थे। हाल ही में उन्होंने शहर कोतवाली इलाके में चोरी की एक घटना को अंजाम दिया था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगलाघाट निवासी शशिकांत वर्मा के घर तीन अप्रैल को चोरी हो गई थी। इस घटना के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि, तीन अन्य आरोपी समथर थाना क्षेत्र के बउआखेड़ा गांव निवासी आनंद अहिरवार (26), टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ढुरवई निवासी दीपक कुशवाहा (25) और बड़ागांव थाना क्षेत्र के नईबस्ती पारीछा निवासी सोनू रायकवार फरार चल रहे थे। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच रविवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी चोरी का माल बेचने जा रहे हैं। इस पर कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह और स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर ने अपनी टीमों के साथ झांसी-ग्वालियर हाईवे पर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर वे अंजनी माता मंदिर रोड की ओर भाग निकले और उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आनंद और दीपक के पैर में गोली लगी। जबकि, तीसरा आरोपी सोनू मौके से भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने दौड़कर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से छह लाख रुपये मूल्य के आभूषण, एक लाख रुपये नकद, चोरी की बाइक, तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ढुरवई गांव में डकैती की वारदात हुई थी। इस मामले में दीपक कुशवाहा और सोनू रायकवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। करीब तीन माह पहले वे जमानत पर जेल से छूटे थे। इसके बाद वे फिर से वारदात करने लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें