फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना अदा कर दो कैदियों को जेल से कराया आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जुर्म की सजा पूरी होने के बाद भी जुर्माना अदा नहीं करने पर जेल में बंद दो कैदियों को ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम के सदस्यों ने जुर्माना अदा कर जेल से आजाद कराया है। रिहा होने पर दोनों ही कैदियों को अपने घर के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर और फिरोजाबाद के रहने वाले रामशंकर और रंजीत यादव को लगभग छह माह पहले आरपीएफ ने झांसी रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी और लोहा चोरी के आरोप में पकड़कर अदालत में पेश किया था। मुकद्दमे के दौरान न्यायालय ने दोनों को छह-छह माह की कैद व जुर्माना लगाया था। छह माह की सजा पूरी होने के बावजूद दोनों ही लोग जुर्माना अदा नहीं करने पर जेल में बंद थे। ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम के सदस्यों को जानकारी होने पर जेल में बंदियों से मुलाकात कर दोनों का जुर्माना अदा कर रिहाई कराई है। इस मौके पर संस्था के मुफ्ती इमरान नदवी, मुफ्ती अफ्फान, हाजी अब्दुल अजीज, हाजी उमर अली, हाजी मुजाहिद, इलियास अली, हसीब अंसारी, मजहर अली, प्रमोद शिवहरे, भूपेंद्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें