झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुरू किए गए दवा से दुआ अभियान के तहत दान की गईं कैंसर की दवाएं अब जरूरतमंदों तक पहुंचेंगी। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय आए मेडिकल कॉलेज के सीएमएस एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन माहुर ने कहा कि इंजेक्शन से लेकर दवाएं तक मरीजों के काम आएंगी।
रानी लक्ष्मीबाई नगर मालगोदाम, सीपरी बाजार के पास रहने वाले रामबाबू बरी ने दवा से दुआ अभियान के तहत करीब पांच लाख रुपये की कैंसर की दवाएं दान की हैं। उनके बेटे दीपचंद की पिछले साल कैंसर से मौत होने के बाद ये दवाएं घर पर रखी हुई थीं। बीते शनिवार को परिवार के साथ अमर उजाला कार्यालय उन्होंने जरूरतमंदों के लिए ये दवाएं दीं। इन दवाओं को जरूरतमंदों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को कैंसर रोग विशेषज्ञ अमर उजाला कार्यालय आए। उन्होंने सभी दवाओं को देखा और कहा कि ये दवाएं कैंसर के मरीजों के काम आ सकती हैं। अब इन दवाओं को मेडिकल कॉलेज में आने वाले कैंसर रोगियों को दिया जाएगा।
यहां पर दान कर सकते हैं दवाएं
............................................
मेडिकल स्टोर का नाम स्थान
न्यू अरिहंत मेडिकल स्टोर मिनर्वा चौराहा
विजय केमिस्ट मेडिकल कॉलेज के सामने
मनीषा मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज के सामने
जीबी मेडिकल एजेंसी रामराजा दवा बाजार, गोविंद चौराहा रोड
मोदी मेडिकोज रामराजा दवा बाजार, गोविंद चौराहा रोड
विजय मेडिकल स्टोर जिला अस्पताल के पुराने गेट के सामने
सुमन मेडिकल स्टोर मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक के पास