फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर एटीएम में मिलेगा मुफ्त शुद्ध पानी

विज्ञापन
Free and pure water provide to water ATM
विज्ञापन
झांसी। महानगर में लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम पहल करने जा रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत शहर के 10 स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। पानी को शुद्ध करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट भी बनेगा।
विज्ञापन

महानगर में यूं तो नगर निगम के कई स्थानों पर प्याऊ लगे हुए हैं। लेकिन कोरोना काल में लोगों को शुद्ध पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। साथ ही पानी की टंकियों की सफाई न होने से लोग प्याऊ का पानी पीते भी नहीं हैं। ऐसे में स्मार्ट सिटी के तहत महानगर में 10 स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इसके लिए जगहों का चिह्नित कर लिया गया है। हर वाटर एटीएम पर एक हजार लीटर पानी की टंकी रखी जाएगी। वहीं पानी को शुद्ध करने के लिए मैथिलीशरण गुप्त पार्क में बनी पानी की टंकी
के पास सेंट्रल ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। जिसमें पानी को कई बार फिल्टर करने के बाद टैैंकर के जरिए वाटर एटीएम तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा दो मोबाइल वाटर एटीएम शहर में जगह-जगह घूमकर लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराएंगे। करीब दो करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी के तहत तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर बनाने की तैयारी
बड़ा बाजार, बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, सीपरी बाजार, इलाइट चौराहा, कलक्ट्रेट, जेल चौराहा, बीकेडी को चिह्नित कर लिया गया है।
स्मार्ट सिटी के तहत वाटर एटीएम लगाने का प्रोजेक्ट तैयार हो गया है। इसके लिए सेंट्रल वाटर ट्रीटमेेंट स्त्रत्त्प्लांट बनाया जाएगा। हर वाटर एटीएम पर एक हजार लीटर पानी की टंकी रहेगी। जिससे लोगों को शुद्ध पानी मुहैया होगा। अमित शर्मा, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें