फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नकदी जमा की रसीद थमाकर 1.50 लाख उड़ाए

Fri, 02 Oct 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम के पास स्थित स्टेट बैंक में नकदी जमा कराने आए एक व्यक्ति को जालसाज ने अपना शिकार बना लिया। शातिर बदमाश फर्जी नकदी जमा की रसीद थमाकर 1.50 लाख रुपये लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन


श्याम दरवाजा आंतिया तालाब निवासी शिवदास चौधरी पुत्र देवी दीन ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे वह स्टेट बैंक में अपने खाते में 1.50 लाख रुपये जमा करवाने गए थे। उनके साथ करीब छह वर्ष की नातिन भी थी। नातिन को बगल में खड़ा कर वह रुपये जमा कराने वाली लाइन में लग गए। इसी दौरान घुंघराले बाल वाला एक युवक  पास में आया और बोला वह रुपये जमा करवा देगा।

उन्होंने भरोसा करके उसे नकदी व फार्म थमा दिया। कुछ देर बाद उसने डेढ़ लाख रुपये जमा की मोहर लगी रसीद उसे थमा दी। रसीद देने के बाद वह तेजी से बैंक से निकल गया। जब उन्हें गड़बड़ी की आशंका हुई तो उन्होंने खाते का बैलेंस चेक करवाया, जिसमें रुपये जमा नहीं हुए थे। उन्होंने तुरंत बैंक मैनेजर को मामले की जानकारी दी। उन्होंने शनिवार को सीसीटीवी फुटेज चेक करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने थाने पर आकर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें