फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाज दूल्हा : तलाक दिए बिना किन्नर समेत तीन से रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। जालसाज दूल्हे ने बिना तलाक दिए दो युवतियों समेत एक किन्नर से शादी रचाई। दो माह पहले उसने तीसरी शादी रचा ली। इसका पता चलने पर पहली पत्नी फोटो और वीडियो लेकर एसएसपी कार्यालय जा पहुंची। उसने पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले की जांच के लिए महिला थाने भेज दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से महोबा के नयकाना मोहल्ला निवासी छाया वर्मा ने शिकायती पत्र के जरिये पुलिस को बताया कि बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के समय करीब बारह साल पहले उसकी मुलाकात झांसी निवासी युवक से हुई थी। युवक भी साथ में पढ़ाई करता था। कुछ समय बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गए। परिजनों की सहमति से 11 अक्तूबर 2015 को हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। दंपती का एक बेटा हुआ। शादी के शुरुआती महीने सामान्य रहे, लेकिन बाद में पति के व्यवहार में बदलाव आ गया। आरोप है कि पति रोजाना मारपीट करने लगा। परेशान होकर वह बेटे को लेकर मायके जाकर रहने लगी। इस दौरान पति ने गुपचुप तरीके से झांसी निवासी किन्नर से शादी रचा ली। किन्नर ने छाया को फोन करके बताया कि शादी करने के बाद पति करीब आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर भाग गया। अब उसके पति ने अप्रैल माह में तीसरी शादी रचा ली। तीसरी शादी के साक्ष्य के रूप में फोटो और वीडियो लेकर छाया एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि मामले की जांच महिला थाने की पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें