फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ अरब हड़पने वाले व्यापारी पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
fraud case investigation
विज्ञापन
झांसी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सैकड़ों व्यापारियों द्वारा लगाई गई डेढ़ अरब रुपये की रकम हड़पे जाने के मामले में व्यापारी पर शिकंजा कसा जाने लगा है। पीड़ित व्यापारी भी सामने आने लगे हैं। सोमवार को दो व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और इनमें से एक ने कमेटी के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं। मंगलवार को व्यापारी इससे जुड़े साक्ष्य भी सौंपेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन में कारोबार बंद होने की वजह से एमसीएक्स ने जोर पकड़ लिया था। तमाम व्यापारियों ने ऑनलाइन सोने - चांदी की खरीद फरोख्त शुरू कर दी थी। इसी का फायदा उठाते हुए महानगर के एक बड़े सराफा कारोबारी ने धोखे का मायाजाल खड़ा कर लिया था। एमसीएक्स में लगाई गई रकम को व्यापारी ने हड़पना शुरू कर दिया था। व्यापारियों द्वारा पैसा वापस मांगे जाने पर आनाकानी होने लगी थी। इसके बाद इस खेल का खुलासा हुआ। बाजार के सूत्रों के अनुसार लगभग डेढ़ अरब की रकम व्यापारियों की फंस गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने भी इसे गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने एडीएम राम अक्षयवर चौहान की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है, जिसमें सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट को भी शामिल किया गया है। कमेटी ने इस मामले से जुड़े लोगों से बयान दर्ज कराने को कहा था। इसके लिए नौ सितंबर को शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है। इस मामले में अब तक चुप्पी साधे रहने वाले पीड़ित व्यापारी अब आगे आने लगे हैं। सोमवार को दीपक भार्गव व धीरज दुबे कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके लाखों रुपये फंसे हुए हैं। इनमें से एक ने लिखित बयान दर्ज कराए। कुछ और लोग भी एक-दो दिन के भीतर अपने बयान दर्ज करा सकते हैं। अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान ने बताया कि एक व्यक्ति के बयान दर्ज किए गए हैं। वो मंगलवार को साक्ष्य उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि जांच लगातार जारी है।
अन्य ट्रेडिंग कंपनियां भी निशाने पर
झांसी। एमसीएक्स की एक ट्रेडिंग कंपनी द्वारा व्यापारियों के डेढ़ अरब रुपये हड़पे जाने के बाद अन्य ट्रेडिंग कंपनियां भी निशाने पर आ गईं हैं। सूत्रों के अनुसार अन्य कंपनियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही हैं। इसके अलावा व्यापारियों के रुपये हड़पने वाले सराफा कारोबारी के हवाला कारोबार से जुड़े होने के तार भी खंगाले जा रहे हैं। ये पूरा मामला इन दिनों बाजार में चर्चाओं में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें