फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- 14,383 ने दो जगह दर्ज करा रखा था अपना नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेजी से जारी है। इसके तहत जिले में 14,383 ऐसे मतदाता सामने आए, जिनका नाम वोटर लिस्ट में दो अलग-अलग स्थानों पर दर्ज था। ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुटा हुआ है। मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेजी से जारी है। इसी क्रम में 14,383 मतदाता ऐसे पकड़े गए, जिन्हें दो-दो जगह से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा रखा था। सबसे ज्यादा डी-डुप्लीकेट वोटर 4,517 झांसी विधानसभा, 4,340 मऊरानीपुर, 3,134 बबीना तथा 2,392 गरौठा विधानसभा में पाए गए। इन सभी के नाम वोटर लिस्ट से एक स्थान से हटा दिए गए हैं। केवल वहीं नाम रखा गया है, जहां ये वोटर निवास कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर वोटर ऐसे हैं, जिनका नाम ग्रामीण और शहरी दोनों जगह मतदाता सूची में दर्ज था। हालांकि, डी-डुप्लीकेट वोटरों की तलाश लगातार जारी है। इन्हें भी एक स्थान से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। ये काम निर्वाचन आयोग के एक विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में हैं 14,80,231 मतदाता
----------------------------
- झांसी : 4,02,757 (महिला 1,54,161 /पुरुष 2,48,596)
- मऊरानीपुर : 4,06,294 (महिला 1,85,613 /पुरुष 2,20,681)
- बबीना : 3,26,097 (महिला 83,402 /पुरुष 2,42,694)
- गरौठा : 3,45,083 (महिला 1,02,494 /पुरुष 2,42,589)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें