फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटर्न जमा न करने वाली बुंदेलखंड की चार हजार फर्मों की आईडी बंद, कई रडार पर

Sat, 09 Jan 2021 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
टैम्पोन टैक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग ने अप्रैल से दिसंबर के बीच रिटर्न न भरने वाले बुंदेलखंड के चार हजार फर्मों की आईडी बंद कर दी है। इन फर्मों ने विभाग में पंजीकरण तो कराया था। लेकिन संबंधित संचालकों ने वक्त पर रिटर्न दाखिल नहीं किए। जांच में कई फर्मों के कार्य स्थल भी गलत पाए गए।
विज्ञापन


कई व्यापारी ई वे बिल फार्म का दुरुपयोग करने के लिए दूसरे के नाम व पते पर फर्म बना लेते हैं और कार्य सिद्ध होने पर उन्हें बंद दिखा देते हैं। एक अमीन की मानें तो उन्हें जिन फर्मों से बकाया वसूलने की सूची दी जाती हैं, उनमें बीस प्रतिशत फर्मों का कार्य स्थल व व्यापारी का पता नहीं मिलता है। ऐसे में विभाग दो तिमाही का रिटर्न न भरने वाली फर्मों की आईडी बंद कर देता है। वर्तमान में झांसी जोन के झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा व चित्रकूट जिले में 48088 फर्में पंजीकृत हैं। इनमें झांसी जनपद में 11734 फर्में पंजीकृत हैं। वाणिज्य कर विभाग ने दो तिमाही का रिटर्न न भरने वाली चार हजार फर्मों की आईडी ब्लाक (बंद) कर दी है, ताकि वे ई वे बिल का दुरुपयोग न कर सकें।

इस संबंध में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि जो व्यापारी सिर्फ टैक्स चोरी करने के उद्देश्य से रजिस्ट्रेशन लेते हैं, उन पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे व्यापारियों को दोबारा पंजीयन नहीं दिया जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अप्रैल से दिसंबर के बीच रिटर्न न भरने वाली चार हजार फर्मों की आईडी बंद की गई है।
विज्ञापन


16 हजार से अधिक किए ई वे बिल स्कैन

वाहन से एक स्थान से दूसरे स्थान पर माल ले जाने के लिए ई वे बिल आवश्यक है। ऑनलाइन निकलने वाले ई वे बिल का व्यापारी दोबारा प्रयोग नहीं कर सकें, इसके लिए वाणिज्य कर सचल दल वाहनों की चेकिंग के दौरान उनको मोबाइल पर स्कैन कर लेते हैं। ऐसे में अगर ई वे बिल का दोबारा प्रयोग होता है तो वह खामी तुरंत पकड़ में जाती है। झांसी जोन के सचल दल अधिकारियों ने अप्रैल से दिसंबर तक 16800 ई वे बिल स्कैन किए, जिनमें 100 से अधिक मामले दोबारा ई वे बिल के प्रयोग के पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें