फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला को पीटने के आरोप में चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र निवासी पिंकी साहू ने मारपीट समेत अन्य धाराओं में चार के खिलाफ रक्सा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिंकी ने पुलिस को बताया कि वह पुनावली रोड में रहती है।
विज्ञापन

कुछ लोग उनकी दुकान पर आकर अतिक्रमण हटाने की बात कहने लगे। पिंकी ने सभी अतिक्रमण एक साथ हटाने की बात कही। यह बात सुनकर पड़ोसी मोहन गुप्ता, आकाश गुप्ता नाराज हो गए। अज्ञात लोगों ने साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पिंकी और उसकी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। खींचातानी में उनके कान के टॉप्स और गले की सोने की चेन गिर गई। पुलिस के मामला दर्ज न करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें