झांसी। ऑटो चालक अनीता चौहान के पति द्वारिका ने राजीनामा न करने पर जान से मार डालने के आरोप में महिला के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। द्वारिका ने अपनी पत्नी अनीता की हत्या के आरोप में मुकेश झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। द्वाारिका का आरोप है कि मुकेश की बहन उर्मिला उसे समझौता करने के लिए धमका रही है। 7 मार्च को वह अपने बेटे विवेक के साथ काम से जा रहा था।
दोपहर करीब दो बजे पुलिस लाइन से कचहरी चौराहे के बीच उर्मिला ने उसे रोककर धमकाया। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने उर्मिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो