फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में बड़ा हादसा: महाकुंभ से लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक घायल; सभी गुजरात के रहने वाले

Fri, 28 Feb 2025 06:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में ट्रक से कार टकराई गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत गई। वहीं, एक युवती घायल हो गई। बताया जा रहा है कि गुजरात के रहने वाले थे। 
 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के पास आगे जा रहे एक ट्रक से कार टकराई गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत गई। वहीं, एक युवती घायल हो गई, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गुजरात के रहने वाले थे। सभी महाकुंभ से वापस अपने घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, गुजरात के सूरत निवासी जगदीश वीरानी (58) एक डायमंड कंपनी में काम करते थे। वह अपनी पत्नी कैलाश बेन (56), साले विपिन गोयानी (50), सलहज भावना बेन (48) और बेटी मिली (20) के साथ प्रयागराज महाकुंभ गए थे। महाकुंभ से वे अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे। पांचों कार से वापस सूरत लौट रहे थे। 

शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव में उनकी कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। घटना में जगदीश, कैलाश बेन, विपिन और भावना बेन की मौत हो गई, जबकि युवती मिली घायल हो गई। मिली का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें