फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार डिग्री चढ़ा न्यूनतम पारा, ठंड से कुछ राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नए साल में आए मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में भी तापमान में इजाफा संभव है।
विज्ञापन

पहाड़ों की तरफ से आने वाली पछुआ हवाओं ने जिले में सर्दी का ग्राफ बढ़ा दिया था। सर्द हवाओं से लोग ठिठुरन महसूस करने लगे थे। मगर नए साल की शुरुआत से मौसम के करवट ले लिया। उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रहीं हवाओं का रुख भी बदलने और हल्की बदली रहने की वजह से तापमान में इजाफा हो गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस बना हुआ था, शुक्रवार तक इसमें चार डिग्री का इजाफा हुआ और न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगे भी तापमान में इजाफा संभव है। न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, बदली और बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे आगामी दिनों में दिन का तापमान तो लुढ़क सकता है मगर रात का चढ़ेगा। इससे ठंड से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें