फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया में दर्दनाक हादसा: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुंड में डूबने से चार बच्चों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Tue, 26 Sep 2023 09:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पानी के कुंड में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सात बच्चे गिर गए। जिसमें से तीन बच्चों को तो वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया, लेकिन तीन लड़कियों समेत चार की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की सीमा से सटे दतिया के गांव निरावल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पानी के कुंड में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान सात बच्चे गिर गए। जिसमें से तीन बच्चों को तो वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया, लेकिन चार की डूबने से मौत हो गई। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इलाके के सिद्धबाबा के मंदिर के पास बने पानी के कुंड में मंगलवार की दोपहर गांव के लोग गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने पहुंचे थे। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान सात बच्चे कुंड में गिर गए और डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद लोग बच्चों को बचाने में जुट गए, तीन बच्चे तो बचा लिए गए, लेकिन तीन लड़कियों समेत चार की पानी में डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में बृजमोहन पाल का पुत्र अंश, जाहर सिंह पाल की पुत्री कृष्णा व प्रतिज्ञा और श्रीराम पाल की पुत्री आस्था शामिल हैं। जबकि, अन्य तीन बच्चों का इलाज जारी है। हादसे से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें