फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चार बसों पर कार्रवाई कर पहुंचाया थाने, तीन का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। होली पर ठसाठस चल रही बसों के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। झांसी आने वाली बसों के प्रपत्रों की जांच के अलावा अफसरों ने निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर बसों को रोककर जांच की। गड़बड़ी मिलने पर चार बसों को पकड़ कर संबंधित थानों में खड़ा कराया, जबकि तीन बसों के चालान कर दिए।
बाहर रहकर कामकाज करने वालों का होली पर घर लौटना शुरू हो गया है। ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण यात्री बसों का सहारा ले रहे हैं। वहीं, बस संचालकों ने नियमों के विपरीत अधिक सवारियां ढोना शुरू कर दिया है। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने सुरक्षित यात्रा के लिए बसों में निर्धारित संख्या में सवारियों को बैठाने पर जोर दिया है। शुक्रवार को आरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में एआरटीओ हेमचंद्र गौतम व यात्री कर अधिकारी एसके अग्रवाल के अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम संतोष कुमार ने बसों की चेकिंग की। इस दौरान बाहरी प्रांतों से आने वाली बसों के प्रपत्रों की जांच कर अधिक सवारियां बैठाने पर 4 बसों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें संबंधित थाने रक्सा व नवाबाद में खड़ा करा दिया। साथ ही तीन बसों के चालान कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
यात्रियों को रोडवेज बसों से भिजवाया
एआरटीओ हेमचंद्र गौतम ने बताया कि रक्सा रोड व कानपुर एवं ललितपुर रोड पर बसों की चेकिंग कराई गई। चार बसों में निर्धारित से 30 से 40 यात्री अधिक मौजूद पाए जाने पर बसों पर कार्रवाई की गई। यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए रोडवेज की 8 बसों से उन्हें लखनऊ, गोरखपुर, बलरामपुर व बांदा आदि भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें