फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति का संदेश: आशा साइकिल यात्रा कर पहुंचीं झांसी, जयपुर से गुजरात के रास्ते कन्याकुमारी तक जाएंगी

Fri, 27 Feb 2026 12:23 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की निवासी आशा मालवीय नारी शक्ति, देशभक्ति और अदम्य साहस का संदेश लेकर 7800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकली हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने आशा मालवीय का उत्साहवर्धन करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की निवासी आशा मालवीय नारी शक्ति, देशभक्ति और अदम्य साहस का संदेश लेकर 7800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकली हैं। जयपुर से शुरू हुई उनकी यात्रा गुजरात होते हुए कन्याकुमारी तक जाएगी। झांसी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट चैंबर में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने आशा मालवीय का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साहसिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नारी शक्ति यदि संकल्प ले तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। इस अवसर पर डीएम ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

आशा मालवीय का कहना है कि यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उन्होंने बताया कि उन्होंने फिजिकल एजुकेशन में पीजी किया है और वह लंबे समय से युवाओं, विशेषकर महिलाओं को फिटनेस और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती रही हैं। मौसम के उतार चढ़ाव और लंबी दूरी जैसी चुनौतियों के बावजूद उनका उत्साह बरकरार है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी न्याय अरुण कुमार गौड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें