फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इंदरगढ़ में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 01:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 6 मोबाइल फोन और एक हिसाब-किताब का रजिस्टर जब्त किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाखन यादव के किराये के मकान में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास शर्मा निवासी बघनपुरा, कृष्णा योगी निवासी उडीना, हाल निवासी सेवढ़ा रोड इंदरगढ़, प्रह्लाद चौहान निवासी कडूर और देवेंद्र धाकड़ निवासी भगुवापुरा के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें