फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डॉक्टर पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। संजीवनी अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ डॉक्टर पर जानलेवा हमला के आरोपी चार युवकों को पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को चारों आरोपी मेडिकल बाईपास के पास से पकड़े गए। नर्सिंग होम में तोड़फोड़ से चिकित्सकों में नाराजगी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम लगाई गई थी।

चिरगांव के धमाना खुर्द निवासी बलवंत सिंह ने पत्नी कमलेश देवी को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया था। पैसे जमा कराने को लेकर बलवंत के पुत्र शिवदीप का नर्सिंग स्टॉफ से विवाद हो गया। रविवार सुबह वे लोग मरीज को डिस्चार्ज करा ले गया। सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे शिवदीप कई साथियों के साथ हॉकी एवं डंडे लेकर नर्सिंग होम पहुंचा। यहां नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। डा. मंदीप मैडिया के चैंबर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गईं। सीसीटीवी कैमरे से पुलिस ने उनकी शिनाख्त की। मंगलवार दोपहर शिवदीप समेत चिरगांव के पहाड़ी चुंगी निवासी ऋतिक कुशवाहा, दीपक शिवहरे एवं पारीछा निवासी जयंत को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मयंक समेत अन्य की तलाश की जा रही है।

000
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम लगाई गई थी। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य की तलाश की जा रही है।
अरीबा नोमान, सीओ क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें