पांच सौ वर्ष में यह पहला मौका होगा जब बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में रामराजा सरकार अपने भक्तों के साथ होली नहीं खेलेंगे। कोरोना संक्र्तमण के चलते मंदिर प्रबंधन एवं जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक रामराजा मंदिर में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है ।
23 मार्च पुष्य नक्षत्र के बाद 31 मार्च तीज को होने वाले श्रीरामराजा सरकार के फागोत्सव तक अब मंदिर के अंदर केवल पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। रामराजा सरकार के साथ पुजारी ही होली खेलेंगे। एक अप्रैल को सुबह 5 बजे होने वाली मंगला आरती में भी लोग शामिल नहीं हो सकेंगे ।
थाना परिसर में मंगलवार को आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान मंदिर व्यवस्थापक एवं तहसीलदार रोहित वर्मा ने इस आशय की जानकारी दी। 23 मार्च पुष्य नक्षत्र से लेकर 31 मार्च तक रामराजा मंदिर में आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।