फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाॅल : फाइनल में पहुंची जतारा व रॉयल स्पोर्ट्स टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



बबीना। न्यू दशहरा ग्राउंड में चल रहे फुटबाॅल टूर्नामेंट के छठे दिन सोमवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। इनमें मध्य प्रदेश की जतारा टीम व रॉयल स्पोर्ट्स टीम जीतकर फाइनल में पहुंच गई है।

पहला फुटबॉल सेमीफाइनल मैच रॉयल स्पोर्ट एकेडमी बबीना व रूपाली एकेडमी बबीना के बीच खेला गया। इसमें रॉयल स्पोर्ट एकेडमी टीम ने 1-0 से यह मैच जीत लिया। दूसरा मैच मध्य प्रदेश की जतारा टीम एवं उत्तर प्रदेश की आगरा टीम के मध्य खेला गया जिसमें दोनों टीमें बराबरी पर रही। परंतु पेनल्टी के आधार पर जतारा टीम एक गोल से जीत गई। मंगलवार को मध्य प्रदेश की जतारा टीम एवं उत्तर प्रदेश की आगरा टीम के मध्य फाइनल फुटबॉल मैच खेला जाएगा। फाइनल विजेता टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी के साथ मेडल और बीस हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिथियों में प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह यादव, प्रबंधक अरविंद यादव, सपा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र कल्ला यादव, सुरजीत यादव, मेघ सिंह यादव रहे। संचालन चंद्र प्रकाश राय, रामसेवक रजक ने व कमेंट्री शिक्षक हरिमोहन पुरोहित ने की। रेफरी कानपुर के जीवन, झांसी के रामस्वरूप और मयूर माते रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें