फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का शौक, हवा से बातें करने का उत्साह

Tue, 25 Oct 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
youth news - फोटो : demo
विज्ञापन
रफ्तार के शौकीन युवाओं को हवा से बातें करने के लिए तेज बाइक चलाने का जुनून है। अपना शौक पूरा करने के लिए वह स्पोर्ट्स बाइक को पसंद कर रहे हैं। विभिन्न मोटर बाइक कंपनी 150 सीसी से अधिक पिक अप वाली मोटरसाइकिलें बाजार में उतारे हुए हैं, जो युवाओं को लुभा रही हैं।
विज्ञापन

छात्र हो या नौकरीपेशा, व्यापारी हो या किसान सभी युवाओं में स्पोर्ट्स बाइक का क्रेज है। इन बाइकों का एवरेज जरूर कम होता है, लेकिन रफ्तार के शौकीनों को ये बहुत पसंद आती हैं। कुछ ही समय में ये बाइक गति पकड़कर हवा से बातें करने लगती हैं।
युवा वर्ग, खासतौर पर छात्रों का मानना है कि 100 सीसी की बाइकें एवरेज तो अच्छा देती हैं, परंतु इन्हें चलाने में रोमांच की अनुभूति नहीं होती है। तेज रफ्तार से दौड़ने वाली बाइकों को चलाने का अपना अलग ही क्रे ज होता है। ये बाइकें संतुलन के लिहाज से अधिक सुरक्षित होती हैं। चौड़े टायरों की अच्छी ग्रिप और मजबूत ब्रेक के कारण इन्हें चलाना सुरक्षित रहता है। 90 हजार रुपये कीमत से शुरू होने वाली ये बाइकें सभी कंपनियों के विभिन्न मॉडल्स में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


इसका रखें ध्यान
- शहर की सड़कों पर बाइक तेज न चलाएं
- बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें
- आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं
- ग्लबस एवं जैकेट भी पहने
- जूते पहनकर ही बाइक चलाएं
- कम रोशनी में विजिबिलटी लाइट जलाएं

स्पोर्ट्स बाइक चलाने में है थ्रिल
180 सी सी स्पोर्टस बाइक चलाता हूं। इसका पिकअप बेहतर है, ये तेज गति से भागती है। इसे चलाने में थ्रिल (रोमांच) महसूस होता है, जो आम बाइक चलाने में नहीं होता।
-आयुष शुक्ला, छात्र

भीड़भाड़ में चलना आसान
यहां के मार्केट बेहद भीड़भाड़ वाले हैं। तेज दौड़ने वाली स्पोर्ट्स बाइक से मैं आसानी से वहां से निकल आता हूं। इन्हें चलाने का अपना ही मजा है, जिसे बयां नहीं किया जा सकता है।
शिव सिंह, छात्र

स्पोर्ट्स बाइक का युवाओं में क्रे ज
 युवा वर्ग में खासकर 150, 180, 200, 220 सीसी की बाइकें पसंद की जा रही है। इनमें विभिन्न रेंज में तरह-तरह के मॉडल उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 90 हजार से शुरू है।
विज्ञापन

बृजेश शर्मा, बाइक डीलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें