फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विवाद होने पर पेट्रोल पंप कर्मियों ने युवती पर कुत्ते से करवाया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एवट मार्केट के पास स्थित पेट्रोल पंप पर विवाद होने पर शनिवार सुबह पंप कर्मियों ने पेट्रोल भराने आई युवती पर कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के हमले से युवती जख्मी हो गई। पीड़ित युवती ने पंप कर्मियों के खिलाफ नवाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एवट मार्केट निवासी गजाला ने पुलिस को बताया कि भांडेर में उसके परिवार में गमी हो गई थी। शनिवार सुबह वह अपने परिजनों के साथ भांडेर जाने के लिए निकली थी। अपने भाई के साथ वह एवट मार्केट के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप में पेट्रोल भरवाने पहुंची। पेट्रोल दे रहे पंपकर्मी ने कम पेट्रोल दिया। इस पर उसके भाई ने एतराज जताया।
विज्ञापन

विवाद होता देख अन्य पंपकर्मी भी आ गए। गजाला का आरोप है कि सभी पंपकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ अभद्रता करने लगे। उन लोगों ने पंप हाउस में पालतू कुत्ते को भी उन पर छोड़ दिया। पुलिस जांच करने पंप हाउस पहुंची। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि युवती की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच के लिए पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें