फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की रफ्तार, अप-डाउन की 37 गाड़ियां प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। कोहरे और रेलवे ट्रैक पर छाए धुंध ने मंगलवार को भी ट्रेनों की रफ्तार बिगाड़ दी। सबसे बुरी दशा दिल्ली-धौलपुर की ओर से होकर आने-जाने वाली गाड़ियों की रही। सचखंड, पतालकोट, गीता जयंती एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस समेत अप एवं डाउन की करीब 37 गाड़ियां अपने तयशुदा समय से विलंब से स्टेशन पहुंची। यात्रियों को सर्द हवाओं के बीच प्लेटफार्म पर ही घंटों इंतजार करना पड़ा।



पारा गिरने के साथ ही मंगलवार की सुबह कोहरा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात बुरी तरह चरमरा गया। आज अप और डाउन की 37 से अधिक गाड़ियां अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं। विलंब से आने वालों गाड़ियों में सचखंड एक्सप्रेस 16 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस 3 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 6 घंटे, गीता जयंती 2:30 घंटे, कर्नाटका 3.45 घंटे, केरल एक्सप्रेस 6.50 घंटे, गोंडवाना 4 घंटे विलंब से झांसी स्टेशन पहुंची। इसी तरह, डाउन सवारी गाड़ियां भी घंटों विलंब से पहुंची। इनमें जीटी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस घंटों विलंब से स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन


ट्रेनों के लगातार देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इनमें सबसे अधिक परेशान कनेक्टिव ट्रेन पकड़ने वालों को हो रही है। ट्रेनों के विलंब से आने से उनकी एक ट्रेन छूट जाती है। वहीं, इस ठंड के मौसम में प्लेटफार्म पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, कोहरे की वजह से कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन




यात्रियों ने बताई परेशानी

गाड़ियां घंटों लेट चल रही हैं। ठंड में स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं हैं। रेलवे को यात्री सुविधाएं बढ़ानी चाहिए। - अरविंद शर्मा, ग्वालियर



मुझे झांसी से दूसरी ट्रेन पकड़नी थी लेकिन, ट्रेन के काफी लेट आने से मेरी अगली ट्रेन छूट गई। - सुनीत कुमार, भिंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें