फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में झमाझम बरसात ने मचाई तबाही, लोगों के घरों में भरा पानी

Fri, 28 Aug 2020 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
बारिश में फंसे लोग... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तेज बारिश ने जमकर कहर बरपाया। लोगों के घरों में पानी भर गया। सड़कें और गलियां भी पानी से लबालब हो गईं। नदी और नाले भी उफना गए। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह तो पानी के बहाव के बीच लोग टापुओं पर फंस गए।
विज्ञापन


रजपुरा गांव में तेज बारिश की वजह से नाला फट गया। इससे पूरे गांव में पानी भर गया। गलियों में भी पानी की तेज धार बहने लगी। घरों के अंदर पानी घुसने से लोगों का गृहस्थी का सामान भी भीग गया। इसकी वजह से गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मऊरानीपुर के सुखनई नदी के रिपटे पर पुल के ऊपर से पानी निकल रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने सख्ती से लोगों को वहां से अलग किया और हाई अलर्ट वाले क्षेत्रों पर जाने की मनाही की। गरौठा चौराहे पर बने अंडरब्रिज में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव के पास रात डेढ़ बजे बंगरा के पास पठा, गैराहा तिराहे पर खेत की रखवाली करने वाले एक वृद्ध व्यक्ति के फंसे होने की सूचना पाकर रात्रि दो बजे मौके पर पहुंचे।

बंगरा ब्लाक के रजपुरा गांव में तेज बारिश की वजह से नाला फट गया। इससे पूरे गांव में पानी भर गया। वहीं सुजारा डैम से धसान नदी में बार-बार पानी छोड़ा जा रहा है जिससे पहाड़ी बांध से गुरुवार की सुबह बांध के उन्नीस फाटकों में से 17 गेट खोल दिए गए। गेटमैन ने बताया कि गुरुवार को 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बड़ागांव मौजे में बने सिजार बांध में जलस्तर बढ़ने से ग्रामपंचायत हरपुरा, खिलारा, बसरिया में सिंचाई विभाग ने डुग्गी पिटवाकर अवगत कराया है कि अगर पिछली रात की तरह बरसात होती है तो बांध के फाटक खोले जा सकते हैं जिससे कोई भी नदी किनारे एवं निचले स्तर पर होने वाले भरा क्षेत्र में भराव नहीं जाएं।

कच्ची झोपड़ी गिरने से दो घायल
बंगरा, लारोन निवासी घनश्याम आदिवासी और भगवती कच्ची झोपड़ी में सो रहे थे। तेज बारिश से कच्चा घर गिर गया जिसमें दोनों बच्चों सहित दब गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने गरीब को मुआवजा देने की मांग की है।

हाईवे पर फंसे वाहन
बंगरा हाईवे पर पानी भरने से कई वाहन फंस गए जिसमें वाहनों को लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पानी में घंटों जाम की स्थिति रही। बंगरा चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह सेंगर ने हमराहियों के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाला और रास्ता खुलवाया।

बांध के गेट खोलने से पठा-ढ़करवारा टापू बने
भंडरा में बारिश से मथुपुरा स्थित कुडार बांध का जलस्तर बढ़ने से सुबह 10 बजे तीन गेट डेढ़ मीटर खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई जिससे डैम के पानी से पठा व ढ़करवारा ग्राम के संपर्क मार्गों के तीनों रिपटे जलमग्न हो गए। इससे दोनों गांव टापू बन गए। उनका संपर्क तहसील मुख्यालय से कटा रहा। पठा प्रधान अजय श्रीवास ने पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार पत्र भेजे लेकिन इस समस्या की ओर विभाग ने ध्यान नहीं दिया।

अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से पहने लगे तीन मजदूर
खिलारा में उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद झाँसी जंक्शन के बीच दूसरी लाइन के लिए पुल का निर्माण कार्यदाई संस्था द्वारा कराया जा रहा है। गुरुवार की सुबह लहचूरा डैम के फाटक खुलने से पुल के नीचे काम करे रहे तीन मजदूर धसान नदी के बढ़े जलस्तर से बहने लगे जिसकी खबर लगते ही चपरन गांव युवाओं ने किश्ती के सहारे तैरकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। संस्था के कर्मचारियों ने युवाओं की प्रशंसा की है। यह जानकारी अशोक कुशवाहा ने दी है।

ग्राम लुहरगांव में घरों के अंदर से बहता पानी।- फोटो : DEHAT

 

झांसी जिले की गरौठा तहसील क्षेत्र के बुढ़ाई गांव में भर गया पानी। - फोटो : DEHAT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें