फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किशोरी से छेड़खानी के दोषी को पांच वर्ष का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। किशोरी से छेड़खानी के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी की अदालत ने दोषी शिशुपाल योदव को साेमवार को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सुनाई। उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

यह घटना करीब तीन साल पहले बरुआसागर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। अभियोजन के अनुसार, 26 जून, 2023 को 13 वर्षीय बालिका अपनी बकरी तलाशने गई थी। इसी दौरान शिशुपाल ने उसे प्रलोभन दिया कि उसकी बकरी उसके बाड़े में है। इस बहाने उसने बालिका के साथ बाड़े में छेड़खानी की। पीड़िता जैसे-तैसे बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों की तहरीर पर बरुआसागर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया था।
एक साथ चलेंगी दो सजाएं
सोमवार को मामले की अंतिम सुनवाई हुई। एडीजीसी द्वारा प्रस्तुत तर्कों और साक्ष्यों के आधार पर दोषी को सजा सुनाई गई। उसे छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अलग-अलग पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा मिली। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। आदेश में यह भी उल्लेख है कि अपील की अवधि समाप्त होने के बाद जुर्माने की आधी राशि पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें