फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छप्पर गिरने से पांच महिलाएं व एक बालक घायल

Sat, 18 Jan 2025 01:49 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ थाना त्रेत्र के इमलिया गांव में हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। थाना मोंठ के ग्राम इमलिया में शुक्रवार रात करीब 9 बजे अचानक एक कच्चे मकान के कमरे का छप्पर नीचे गिर गया। इसमें कमरे में बैठी पांच महिलाएं एवं एक बालक घायल हो गया। घायलों को मोंठ अस्पताल लाया गया जहां पर सभी का उपचार किया गया। घायलों में एक माह के बालक सिद्धार्थ की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के किशोरी पाल के यहां रिश्तेदार घर आए हुए थे। शुक्रवार की रात में सभी लोग घर के अंदर एक कमरे में बैठे हुए थे। अचानक कमरे के ऊपर लगी लकड़ी की मयार टूट गई। इससे कमरे का छप्पर नीचे आकर गिर पड़ा, जिससे कमरे के अंदर बैठी किशोरी की पत्नी प्रेमवती, पुन्नी पत्नी करूं, फूल कुमारी पत्नी देशराज, केस काली पुत्री किशोरी, राजकुमारी पुत्री किशोरी तथा एक माह का अबोध बालक सिद्धार्थ पुत्र कृष्णपाल चोटहिल हो गए। सभी घायलों को गांव के लोग मोंठ अस्पताल ले गए। जहां पर सभी का उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर बालक सिद्धार्थ को झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें