फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नवरात्र में पांच लाख श्रद्धालु करेंगे मां पीतांबरा के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 200 पुलिस कर्मी सुबह से लेकर रात तक रहेंगे तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चैत्र नवरात्र के नौ दिनों में पांच लाख श्रद्धालुओं के दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ पहुंचने की संभावना है। इसके लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश और निकासी की व्यवस्था दो दरवाजों से होगी। जबकि, बाहर की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मंदिर परिसर के बाहर 200 पुलिस कर्मी सुबह से लेकर रात तक तैनात रहेंगे।
नौ अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र के दिनों में दतिया स्थित मां पीतांबर पीठ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हो जाती है। मंदिर प्रबंधन द्वारा इस बार पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जबकि, 13 अप्रैल (शनिवार) को एक ही दिन में एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी के हिसाब से प्रबंधन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। मां के दर्शन के लिए लोगों को कतारों से गुजरना होगा। नौ दिनों तक मंदिर के मुख्य द्वार के अलावा उत्तर द्वार भी खुला रहेगा। दोनों द्वारों से श्रद्धालुओं को प्रवेश और निकास दिया जाएगा। श्रद्धालु मां के दर्शन सुबह पांच बजे से लेकर रात 10 बजे तक कर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं, बाहरी व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मंदिर के इर्दगिर्द मध्य प्रदेश पुलिस के 200 जवान सुबह से लेकर रात तक तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक बढ़ने पर पुलिस वाहनों की पार्किंग मंदिर से लगभग एक किलोमीटर पहले कराएगी। जबकि, शनिवार के दिन मंदिर तक किसी भी वाहन को नहीं पहुंचने दिया जाएगा।

हाफ पैंट में न आएं श्रद्धालु
मंदिर प्रबंधन की ओर से ड्रेस कोड लागू किया गया है, जिसके तहत हाफ पैंट में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश निषेध रहेगा। यह ड्रेस कोड महिला-पुरुष सभी श्रद्धालुओं के लिए लागू रहेगा।

सात हजार श्रद्धालु देंगे हवन में आहुतियां
नवरात्र की नवमीं को मां पीतांबरा पीठ मंदिर में हवन का आयोजन किया जाएगा। हवन मंदिर की नई और पुरानी दोनों यज्ञशालाओं में होगा, जिसमें लगभग सात हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा नवमी पर भंडारा भी होगा, जिसमें तकरीबन पंद्रह हजार लोगों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

नवरात्र में लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जबकि, शनिवार के दिन एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सभी श्रद्धालु सुविधाजनक ढंग से मां के दर्शन प्राप्त कर सकें, इसके पूरे बंदोबस्त रहेंगे। हाफ पैंट में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश निषेध रहेगा। - बीपी पाराशर, प्रबंधक-पीतांबरा पीठ
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर नवरात्र में यातायात व सुरक्षा की व्यवस्था संभालने के लिए दो सौ पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई जाएगी। भीड़ का दबाव बढ़ने पर वाहनों को पहले ही रोक दिया जाएगा। जबकि, शनिवार को कोई भी वाहन मंदिर तक नहीं जा पाएगा। - प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी, दतिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें