फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए प्रशासन ने पांच होटलों का किया अधिग्रहण

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। बगैर लक्षण या बहुत ही कम कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के लिए जिला प्रशासन ने महानगर के पांच नये होटलों का अधिग्रहण किया है। इनमें 103 मरीजों को रखा जा सकेगा। होटल के किराये का भुगतान मरीजों को खुद करना होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले चार होटल अधिग्रहित किए गए थे, लेकिन इनमें से तीन ने बाद में अपने कदम पीछे खींच लिए थे। इससे अब प्रशासन ने नए सिरे से पांच नए होटल अधिग्रहित किए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मरीजों की वजह से मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बने कोविड अस्पताल के लगभग सभी वार्ड भर चुके हैं। ऐसे में बिना लक्षण वाले मरीजों को बड़ागांव, बबीना और बरुआसागर सीएचसी में भर्ती किया जा रहा है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने महानगर में चार होटलों को कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती करने के लिए चिह्नित किया था। यहां आइसोलेशन की सुविधा सिर्फ बिना लक्षण वाले अथवा बहुत ही कम कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों के लिए बनाई गई थी। भुगतान भी आवासित व्यक्तियों को खुद वहन करना था। इन चार होटलों में 75 कमरों की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, इनमें से तीन होटलों ने अपने कदम वापस खींच लिए हैं। बीते रोज रविवार को एक ही होटल में आठ मरीजों को दाखिल किया गया था। लेकिन, अब प्रशासन ने महानगर के पांच और होटलों को अधिग्रहित किया है। इनमें 103 मरीजों के रहने की व्यवस्था होगी।
स्टेशन रोड स्थित होटल के-3 पैलेस, इलाइट चौराहा स्थित होटल सुखसागर, एलआईसी मेन ब्रांच के पास स्थित होटल सीता, चित्रा चौराहे के पास स्थित होटल तुलसी तथा कच्चे पुल के पास स्थित होटल सिंह रिजेंसी का अधिग्रहण किया गया है। मरीजों को यहां रखे जाने के दौरान इन होटलों में पुलिस की भी तगड़ी सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन

अधिग्रहित किए गए पांच होटलों के 103 कमरों में मरीजों को रखा जाएगा। होटल का भुगतान आवासित मरीजों को स्वयं वहन करना होगा। बगैर लक्षण या बहुत ही कम कोविड - 19 के लक्षण वाले मरीजों को होटल में रखा जाएगा।
विज्ञापन

- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें